
रेलवे NTPC UG 2025: परीक्षा तिथि से लेकर वैकेंसी तक सब कुछ जानें, जल्द डाउनलोड होगा Admit Card
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC (Non-Technical Popular Categories) अंडरग्रेजुएट (12वीं पास) स्तर की परीक्षा 2025 की तिथियों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। लाखों उम्मीदवारों के लिए यह बड़ी खुशखबरी है। रेलवे NTPC UG परीक्षा 2025 का आयोजन 7 अगस्त 2025 से 8 सितंबर 2025 के बीच किया जाएगा। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT-1) के रूप में आयोजित होगी।
GST में बड़ा बदलाव! टूथपेस्ट, बर्तन, जूते-कपड़े पर कटेगा टैक्स, मध्यम वर्ग को राहत
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी इस नोटिफिकेशन के अनुसार, परीक्षा तीन शिफ्टों में आयोजित होगी। प्रत्येक शिफ्ट की समयसीमा 90 मिनट की होगी। परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को जल्द ही एडमिट कार्ड और परीक्षा शहर की सूचना भी प्रदान की जाएगी। (NTPC 12th Level Exam Date)
परीक्षा तिथि और मोड-
परीक्षा प्रारंभ: 07 अगस्त 2025
परीक्षा समाप्त: 08 सितंबर 2025
परीक्षा मोड: कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT-1)
परीक्षा शिफ्टें: प्रतिदिन तीन शिफ्टों में परीक्षा आयोजित होगी।
रिक्त पदों की संख्या (Vacancy Details)-
इस परीक्षा के माध्यम से रेलवे में कुल 11,558 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें से 3,445 पद अंडरग्रेजुएट (12वीं पास) श्रेणी के लिए आरक्षित हैं, जबकि शेष 8,113 पद स्नातक स्तर (Graduate Level) के लिए हैं।
अंडरग्रेजुएट (12वीं पास) पदों का पूरा विवरण-
– Junior Clerk cum Typist: 990 पद
– Accounts Clerk cum Typist: 361 पद
– Train Clerk: 72 पद
– Commercial cum Ticket Clerk: 2,022 पद
इस भर्ती प्रक्रिया के लिए अब तक कुल 1.22 करोड़ आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से करीब 63 लाख आवेदन अंडरग्रेजुएट स्तर के पदों के लिए आए हैं।
GST में बड़ा बदलाव! टूथपेस्ट, बर्तन, जूते-कपड़े पर कटेगा टैक्स, मध्यम वर्ग को राहत
एडमिट कार्ड और परीक्षा शहर सूचना-
रेलवे ने यह भी जानकारी दी है कि परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र की जानकारी (Exam City Slip) और एडमिट कार्ड (E-Call Letter) उपलब्ध कराए जाएंगे।
– Exam City Slip: परीक्षा से 10 दिन पहले यानी 29 जुलाई 2025 से जारी होगी।
– Admit Card (हॉल टिकट): परीक्षा से 4 दिन पहले यानी 3 अगस्त 2025 से डाउनलोड किया जा सकेगा।
– अभ्यर्थी अपनी संबंधित क्षेत्रीय रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की वेबसाइट से इन्हें डाउनलोड कर सकेंगे।
जरूरी लिंक
RRB NTPC आधिकारिक वेबसाइट (एडमिट कार्ड और नोटिस के लिए)
रेलवे NTPC परीक्षा शेड्यूल नोटिस (PDF डाउनलोड करें)
शिफ्ट टाइमिंग्स (अनुमानित)-
शिफ्ट | रिपोर्टिंग समय | गेट बंद | परीक्षा समय |
---|---|---|---|
शिफ्ट 1 | सुबह 7:30 बजे | 8:30 बजे | 9:00 से 10:30 बजे |
शिफ्ट 2 | 11:15 बजे | 12:15 बजे | 12:45 से 2:15 बजे |
शिफ्ट 3 | दोपहर 3:00 बजे | 4:00 बजे | 4:30 से 6:00 बजे |
2 thoughts on “RRB NTPC UG 2025 परीक्षा शेड्यूल जारी, अब जानिए कब होगी परीक्षा और कितनी है वैकेंसी”