“Massive Bharat Bandh Alert! 9 जुलाई को 25 करोड़ लोग सड़क पर, क्या देश की रफ्तार थमने वाली है?”
देश में 9 जुलाई को भारत के इतिहास का सबसे बड़ा बंद होने जा रहा है। ट्रेड यूनियनों, बैंक यूनियनों, बीमा, पोस्ट ऑफिस, ग्रामीण बैंक और किसान संगठनों के संयुक्त आह्वान पर इस बंद को बुलाया गया है। इस ऐतिहासिक हड़ताल में लगभग 25 करोड़ कर्मचारी, मजदूर और किसान शामिल होने वाले हैं, जिसके चलते देश की रफ्तार थमने की पूरी संभावना है। (9 July Bharat Bandh)
Monsoon Alert: दिल्ली, बिहार, राजस्थान में झमाझम बारिश के संकेत, Weather रिपोर्ट देखें
क्यों बुलाया गया है यह भारत बंद?
इस भारत बंद का मकसद केंद्र सरकार की श्रमिक, आर्थिक और निजीकरण नीतियों के खिलाफ विरोध जताना है। ट्रेड यूनियनों और कर्मचारी संगठनों का कहना है कि सरकार द्वारा लागू की गईं श्रम नीतियां, नए श्रम कानून और निजीकरण की नीतियां मजदूरों, किसानों और कर्मचारियों के खिलाफ हैं। (Nationwide Strike)
मुख्य मांगे-
- पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली।
- महंगाई पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम।
- न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी।
- श्रम कानूनों में किए गए बदलावों को वापस लेना।
- निजीकरण पर रोक लगाना।
- किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी देना।
Airport पर Nora Fatehi की Emotional Moment ने बढ़ाई हलचल, Bodyguard का Fan पर Action Video Viral!
कौन-कौन होंगे इस हड़ताल में शामिल?
- ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (AITUC)
- सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (CITU)
- हिंद मजदूर सभा (HMS)
- बैंक, बीमा और पोस्ट ऑफिस कर्मचारी संगठन
- ग्रामीण बैंक वर्कर्स यूनियन
- किसान संगठनों का संयुक्त मोर्चा
- बिजली, कोयला और अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के संगठन
क्या-क्या रहेगा बंद?
- बैंकिंग सेवाएं: सरकारी और ग्रामीण बैंक पूरी तरह प्रभावित रह सकते हैं। ऑनलाइन सेवाओं पर भी असर संभव है।
- पोस्ट ऑफिस: डाक सेवाओं पर व्यापक असर पड़ेगा।
- बीमा कंपनियां: एलआईसी समेत बीमा क्षेत्र बंद रहेगा।
- बिजली व कोयला क्षेत्र: बड़ी संख्या में कर्मचारियों के भाग लेने से सेवाएं बाधित हो सकती हैं।
- सार्वजनिक परिवहन: कई राज्यों में बस और अन्य सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।
- रेल सेवाएं: रेलवे यूनियनें बंद में शामिल नहीं हैं, लेकिन प्रदर्शन से देरी हो सकती है।
- स्कूल-कॉलेज: स्थानीय प्रशासन के अनुसार निर्णय, कई जगह छुट्टी की संभावना।
- शेयर बाजार (NSE/BSE): सामान्य रूप से खुला रहेगा।
- आपातकालीन सेवाएं: अस्पताल, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड आदि चालू रहेंगी।
किन राज्यों में असर ज्यादा?
पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, पंजाब, बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक समेत कई राज्यों में भारत बंद का बड़ा असर पड़ने की आशंका है।
जनता के लिए सलाह-
- बैंक और सरकारी कामकाज 8 जुलाई तक निपटा लें।
- अनावश्यक यात्रा से बचें।
- ट्रैफिक अलर्ट और स्थानीय प्रशासन की सलाह पर नजर रखें।
पोस्ट ऑफिस और पब्लिक सर्विसेज पर दिखेगा भारी असर-
9 जुलाई का भारत बंद अब तक का सबसे बड़ा हड़ताल बन सकता है। अगर 25 करोड़ लोग इसमें शामिल हुए, तो यह भारत के इतिहास की सबसे बड़ी हड़ताल होगी, जिससे बैंकिंग, पोस्ट ऑफिस, बिजली और सार्वजनिक सेवाएं सबसे ज्यादा प्रभावित होंगी। (25 Crore Workers)